
रुद्रपुर – स्काय एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा ने अपने कार्यालय पर ट्रेनिंग कैंप के लिए कश्मीर जा रहे खिलाड़ियों का सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। सम्मान समारोह में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसियेशन के महासचिव डॉक्टर डीके सिंह भी मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपने परिश्रम के बल पर उन्नत्ति करे और मैडल जीत कर अपना,अपने परिवार का और देश का नाम रोशन करे।
उन्होंने कहा कि संस्था के सभी खिलाड़ियों का पूर्ण सहयोग किया जायेगा, किसी भी खिलाड़ी को कोई असुविधा नहीं होने दी जायेगी। हमारी संस्था सभी खिलाड़ियों का पूर्ण सहयोग करेगी।

समारोह में डॉ डी के सिंह ने सभी खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपने गेम पर फोकस करें और आगामी राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक अर्जित करें और उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करें।
संस्था की मोहम्मद हसन खान ने बताया कि कश्मीर के पहलगाम में मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कैंप 22 जून से 28 जून तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारत के साथ-साथ हमारे राज्य के खिलाड़ी भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सभी खिलाड़ी स्काय मार्शल आर्ट का गहन प्रशिक्षण लेंगे।
इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान एवम वरिष्ठ खिलाड़ियों में सुदीश राय, शिवचरण सिंह, सोनू कश्यप, प्रदीप राय, जितेंद्र मौर्य, विशाल शर्मा, मोना कश्यप, पुरुषोत्तम वर्मा, कुसुम वर्मा, तुषार सिंह, स्नेहा साक्षी, ज्योति, आरुषि अंश, मनीत सिंह, गरीमा कुंवर, विद्या रानी आदि मौजूद थे।





















