

किच्छा – नैनीताल- ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ प्रचार में युद्ध स्तर पर लगे हुए है। वो अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क के साथ ही नुक्कड़ सभाये करके मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस की सोच विकास करने की है, आम जनता का भविष्य कांग्रेस के साथ जुड़ कर उज्जवल बनेगा। कांग्रेस रोज़गार, शिक्षा के साथ ही मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देती है। कांग्रेस ने देश के लिये बड़ी कुर्बानिया दी है।
विधायक बेहड़ ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुये कहा कि ये सरकार गरीब विरोधी है, अतिक्रमण के नाम पर जगह-जगह गरीबो को हटाया जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा देश में गरीबो को बसाने का काम किया है। देश में हर तरफ महंगाई बढती जा रही है, सिलेंडर से लेकर पेट्रोल हो, दाले हो या सब्जी सबके दाम बड़ी तेजी से बढते जा रहे है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हर तरफ खनन के नाम पर पूरे प्रदेश में लूट मची हुयी है, आम जनता का भविष्य कांग्रेस के साथ ही उज्जवल है | मेरे द्वारा किच्छा में बहुत से विकास कार्य कराये जा रहे है, मैं विकास को बढाने का काम करता हूँ। इसलिए कांग्रेस को वोट देकर प्रकाश जोशी को जिताए व मेरी ताकत को बढ़ाये. उन्होंने कहा कि अब समय परिवर्तन का है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जिताने की अपील की है।
इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,ओमप्रकाश दुआ,लियाकत अंसारी,दलीप सिंह बिष्ट, सुनीता कश्यप,नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, बंटी पपनेजा आदि लोग उपस्थित थे।





















