
– इंडिया नज़र ब्यूरोरूद्रपुर – नैनीताल- ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है उन्होंने जनसम्पर्क एवं नुक्कड़ सभाये करके भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे।

विधायक शिव अरोड़ा ने शहरी क्षेत्र के शांति कॉलोनी में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित, करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष मे मतदान करने की अपील की, उन्होंने कहा जनता का अपार प्यार और स्नेह बड़ी मात्रा मे देखने को मिल रहा है जो दर्शाता है कि जनता मन बना चुकी है ओर तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है तो वही नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से अजय भट्ट को जिताकर संसद भेजना है, इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने राज्य सरकार एवं व केंद्र की दस साल की मोदी सरकार के कार्य को गिनाया और कहां अगर सही मायने में कोई गरीब की चिंता करने वाला है नरेंद्र मोदी है ओर देश का भविष्य नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है।
इस दौरान कार्यक्रम मे प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, वेद ठुकराल, उपेन्द्र चौधरी, सुरेश कोली, तरुण दत्ता आदि लोग मौजूद थे।





















