

– इंडिया नज़र ब्यूरो (एक्सक्लूसिव)नानकमत्ता – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के प्रसिद्ध गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब परिसर में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह 6 बजे के करीब डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह सेवा वाले भवन के सामने कुर्सी पर बैठे हुए थे। तभी अचानक एक मोटर साईकिल पर सवार सिख वेशभूषा में दो अज्ञात लोग आ धमके। जिसमे से एक के पास राईफल थी।

बाबा तरसेम सिंह कुछ समझ पाते इससे पहले ही मोटर साईकिल सवार पीछे बैठे युवक ने तरसेम सिंह पर गोलिया दाग दी। जिससे वो कुर्सी से गिर पड़े। अचानक हुए हमले से अन्य सेवादार भागकर आये और बाबा तरसेम सिंह को खटीमा के निजी अस्पताल में ले गये। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अचानक हुए इस घटना क्रम से इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना पाकर ऊधम सिंन्ह नगर जिले के तेज़ तर्रार एसएसपी डा मंजुनाथ टीसी घटना स्थल पर पहुंच गये है। ,साथ ही उन्होंने घटना के खुलासे के लिये लगभग दस टीम गठित करके उन्हें नानकमत्ता बुला लिया। खुफिया तंत्र के अलावा पुलिस की एसटीएफ और अन्य एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो लोगो की फोटो और सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है।
प्रारम्भिक जांच में पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े हर पहलु पर बारीकी से जांच कर रही है और बाबा तरसेम की किसी के साथ कोई रंजिश थी ? इसको लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हत्यारे बेखौफ होकर कैसे गुरुद्वारा परिसर में दाखिल हो गये ? हत्यारो ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया। उससे किसी षड्यंत्र होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
बाबा तरसेम सिंह की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से काफी नज़दीकिया थी और वो काफी समय से गुरुद्वारे में रह कर कार सेवा कर रहे थे।





















