
– इंडिया नज़र ब्यूरो
सितारगंज – एकल अभियान की योजनाओ की आमजन और कार्यकर्ताओ को जानकारी देने के लिये खटीमा अंचल के संच सितारगंज के रामलीला भवन में तीन दिवसीय एकल अभियान के समापन समारोह आयोजित किया गया था।
इस समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत लोक शिक्षा परिषद रुद्रपुर चैप्टर के अध्यक्ष विजय भूषण गर्ग ने एकल सिलाई सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर और अरोग्य योजना घर में उपचार के लिये रखी गई सामाग्री से कैसे विद्यालय आचार्य चलाती है, इसकी जानकारी दी सभी को दी गई। साथ ही उन्होंने सत्संग के विचारो को सुनने और उन विचारो को आगे बढ़ाने के लिये सबको प्रेरित करने को कहा। श्री गर्ग ने नवीन कार्यकर्ता चयन वर्ग सितारगंज में एकल ग्रामोत्थान योजना के तहत चल रहे कम्प्यूटर सैंटर एवं सिलाई सैंटर भर्मण कर प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थियों से परिचय करके उनसे योजनाओ को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया।

समापन सत्र का उद्घाटन किया महेश मित्तल द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य मुख्य वक्ता अरविंद कनौजिया थे। इस सत्र में विशिष्ठ अतिथि सुमन राय, सतीश उपाध्याय, संभाग सचिव लाल सिंह दायमा, अग्रवाल महासभा जिला अध्यक्ष महेश मित्तल, संच अध्यक्ष साधना राना, संच उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता जोशी, संच मां श्रीमती सुलोचना रावत, संच समिति सदस्य रीता सक्सेना, गीता गड़गोटी,राम प्रवेश, एससी मोर्चा अध्यक्ष, संभाग अभियान प्रमुख कुलवीर सिंह, संभाग आरोग्य योजना प्रमुख ममता, संभाग व्यास कथाकार मनीषा, भाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख नेहा, भाग आरोग्य योजना प्रमुख रेनू , भाग प्रशिक्षण प्रमुख भावना, अंचल अभियान प्रमुख निशा, अंचल कार्यालय प्रमुख शान्ति आदि उपस्थित थे।





















