
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैम्प स्थित फुटबॉल मैदान में विधायक विधि से स्वीकृत हाईमाक्स लाइट का बटन दबाकर शुभारंभ किया।
आपको बता दे ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में बड़े खेल के मैदान के रूप में फुटबॉल ही गिना जाता है, जहाँ शाम के समय अधेरा रहने की समस्या से परेशान रहने से क्षेत्र के लोगो ने विधायक को जानकारी दी गई थी।

इस समस्या के हल करने के लिये विधायक शिव अरोरा ने फुटबॉल मैदान में हाईमाक्स लाइट लगाने की घोषणा की थी। अब जब वो वहा लोकार्पण करने पहुँचे तो लोगो ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया और फूल मालाओ से लाड दिया।
विधायक शिव अरोरा के हाईमाक्स बटन दबाया जिससे फुटबॉल मैदान लाईट से जगमग हो गया। विधायक शिव अरोरा ने बताया लाइट की सुविधा होने से शाम के समय भी लोग उक्त मैदान में घूमने आ सकेंगे।
विधायक ने बताया कि आने वाले समय मे वह विभिन्न वार्डो में सोलर लाइट लगाने का कार्य भी करने वाले है, खेल के मैदान में लाइट का होना अत्यंत आवश्यक है तो जिसका लाभ जनता व मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों को भी मिलेगा ।।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, प्रीत ग्रोवर, शंकर विश्वास, आदेश भरद्वाज, राजेन्द्र राठौड़, विधान रॉय, विजय डे व अन्य लोग मौजूद रहे।





















