रुद्रपुर – देश का उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है कि जहाँ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू करने वाले है। इसके जारी होने से पहले राज्य भर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। हालांकि अभी जिले भर से किसी विरोध या प्रतिक्रिया की कोई सूचना नहीं है।
ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू होने से पूर्व जिले भर की पुलिस,पीएसी की कंपनियां,क्यूआरटी,एंटी राइट फोर्स व रिजर्व हथियारबंद फोर्स को अलर्ट मोड पर रहने के दिशा निर्देश दिए है।
एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ लागू होने के मद्देनज़र अराजकतत्वों द्वारा यदि कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जायेगा उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
उन्होंने सभी नागरिको से किसी भी तरह की अफवाहों से सावधान रहने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये निरंतर निगाह रखे हुए है।





















