

– इंडिया नजर ब्यूरो
रुद्रपुर – अयोध्या धाम में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहाँ पूरे देश में उत्सव ओर उमंग का माहौल है, वही रुद्रपुर क्षेत्र भी राममय नजर आ रहा है जगह जगह धार्मिक कार्यक्रम कर पर्व के रूप में मना रहे हैं।

वही प्राचीन कल्याणी नदी स्थित धोबी घाट पर 5100 दीप प्रज्जलित कर दीपावली के रूप ने प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को मनाया गया, विधायक शिव अरोरा भी धोबी घाट स्थित कल्याणी नदी पर दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने दीप जलाकर प्रभु श्रीराम के अयोध्या विजरमान होने पर इस पर्व को मनाया, घाट पर जगह जगह ‘ जय श्री राम’ और भारत के नक्शे के रूप में दीपो की श्रंखला बनाई गई जो आस पास के लोगो के लिये आकर्षण का केंद्र रही।
विधायक ने कहा कि पूरे देश में कल दीपावली मनाई गई है। उनके राम 500 वर्ष के बाद अयोध्या में विराजमान हुए हैं। जो देश के लिए गर्व की बात है।
इस दौरान भाजपा नेता राकेश सिंह, वीरेंद्र तिवारी, दुर्गेश मौर्य, नन्दलाल, फूदीना साहनी, प्रीत ग्रोवर, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, अनमोल विर्क, सोनू वर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।





















