
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने देहरादून में मुलाकात करके विधानसभा क्षेत्र की दस महत्वपूर्ण योजनाओ को स्वीकृत करने की मांग की है। इन योजनाओ के स्वीकृत होने से क्षेत्र का काफी विकास होगा।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा सबका साथ, सबका विशवास, सबका प्रयास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा से विकास कार्यो के सुझाव मांगे गये थे। उनके द्वारा विगत 31 अक्टूबर 2022 को पत्रांक संख्या 164/vip/kch-22 से एक पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया था। जिसमें किच्छा विधानसभा की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं को पत्र के माध्यम से बिंदुवार भेजा गया था। जिसमे महत्वपूर्ण योजनाओ में किच्छा कम्युनिटी हाल का निर्माण,किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण, किच्छा स्टेडियम का निर्माण, किच्छा फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना,किच्छा राजकीय कन्या इण्टर कालेज की स्थापना, किच्छा इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना, पिपलिया चौराहे से धोराडाम तक सड़क का चौडीकरण,हल्दी, पंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण,ग्राम नजीमाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का स्थापना और पंतनगर विश्वविद्यालय की क्षतिग्रस्त आंतरिक सडकों का निर्माण की योजनाये शामिल थी।
बेहड़ ने बताया कि इन महत्वपूर्ण योजनाओ कि स्वीकृति के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर उन्हें स्मरण कराया गया कि इन जनहित कारी विकासिये योजनाओ की स्वीकृति के लिये कई बार पत्र भेज चुके है तथा व्यक्तिगत रूप पर से आग्रह भी कर चुके हैं|
उन्होंने मुख्यमंत्री के रुद्रपुर आगमन पर किच्छा विधानसभा की 10 महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति देने हेतु अपनी घोषणा में शामिल करने की मांग रखी थी, किन्तु इनकी घोषणा नहीं की गई है।
विधायक बेहड़ ने कहा कि वो अपने क्षेत्र की विकासिये योजनाओ की मंज़ूरी के लिये प्रयासरत है। आशा है जल्द ही इन योजनाओ की स्वीकृति मिलेगी।





















