
रुद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के तराई क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान ने नशा तस्करो की कमर तोड़ कर रख दी। अकेले इसी जिले से पुलिस ने 8 करोड़ से ज़्यादा नशीले पदार्थो की बरामदगी की गई है। जो जिले की पुलिस के लिये बड़ी सफलता है।
आपको बता दे कि ऊधम सिंह नगर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से भारी मात्रा में तस्करी करके मादक पदार्थो को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बेचा जाता था,.किन्तु पुलिस की पेनी नज़र से इन तस्करो का जाल टूटने में कामयाबी मिली है।

तराई के इस इलाके में अवैध कच्ची शराब कुटीर उद्योग बनी हुई थी, पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके नदी किनारे अवैध शराब कसीदगी करते दर्जनों शराब भट्टियों को नेस्तोनाबूद कर 1527 अभियुक्तों से लगभग एक करोड़ रुपए से भी अधिक कीमत की अवैध शराब बरामद की।
यही नहीं, जिले में अपराधों का सबसे बड़ा कारण अवैध हथियारों की बिक्री होना था। जिले की पुलिस टीम ने एसएसपी डा मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर तीन अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियो का भंडाफोड़ ही नहीं किया बल्कि 518 अभियुक्तों से 580 अवैध हथियार और 303 कारतूस भी बरामद किये। जिससे अपराधियों पर अंकुश लगा।
जिले में गुंडा एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 95 रिपोर्ट भेजकर अब तक 75 अपराधियों को जिला बदर भी करवाया। जिससे आदतन अपराधियों में भय उत्पन्न हुआ एवं आपम जान में पुलिस के प्रति विश्वास जागृत हुआ।
एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि जिले में आगे भी अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। इस जिले को नशा मुक्त कराने के लिये अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने नये वर्ष पर सभी जनपद वासियो को हार्दिक शुभकामनाये देते हुए कहा कि नया साल सभी परिवार के लिये सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये ईश्वर से यही प्रार्थना करते है।





















