
किच्छा – विवेकानंद जन कल्याण समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर बंडीया भट्टा में प्रिया चिहाल के केंद्र संचालन में प्रशिक्षण ले रही 26 युवतियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए गए। संस्था द्वारा पूर्व में भी 100 महिलाओं को निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कराया गया जा चुका है।
विवेकानंद जन कल्याण समिति की राष्ट्रहित कारी परोपकारी मुहिम मिशन जन कल्याण के अंतर्गत अब तक 126 महिलाओं को निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संस्था स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। संस्था के अध्यक्ष राजा ठाकुर ने युवाओं व युवतियों से आह्वान किया है कि आप भी मिशन जन कल्याण का हिस्सा बने आप जिस भी उत्कृष्ट क्षेत्र का अनुभव रखते हों उसी क्षेत्र में आपने निर्धन परिवार के ज़रूरतमंद लोगों को 1 घंटे का नि:शुल्क प्रशिक्षण निस्वार्थ भाव से प्रदान करवाये।
इस अवसर पर प्रिया चिहाल,खुशी,सुशीला ठाकुर ,किरन मेहरा, इशमा, क्रांति देवी,शीलू, नेहा आर्य, प्रिया सागर इंद्रावती आदि मौजूद थे।





















