
– हिमांशु तिवारी, फिल्म एडिटर देहरादून – उत्तराखंड की खूबसूरत वादियाँ एक बार फिर से बॉलीवुड की पसंद बनती जा रही है,इसके लिये राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की कोशिशे का बहुत बड़ा योगदान है, जिन्होंने मुंबई जाकर फिल्मकारों को उत्तराखंड आने के लिये प्रोत्साहित किया और उन्हें हर सहूलत उपलब्ध कराने का वादा किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बॉलीवुड के माध्यम से उत्तराखंड की ब्रांडिंग भी करना चाहते है, इसके लिये वो फिल्म नीति में संशोधन करने जा रहे है, नए साल में मुख्यमंत्री धामी फिल्मकारों को तोहफा देंगे। नई फिल्म नीति का जो मसौदा तैयार किया जा रहा है, उसमे फिल्म के कंटेंट में यदि उत्तराखंड को लेकर कोई फिल्म,वेब सीरीज़, टीवी शो, बनाया जाता है और उसमे उत्तराखंड के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का जिक्र और फिल्मांकन होगा तो ऐसी फिल्मो को अतिरिक्त छूट देने की सुविधा पर विचार किया जा रहा है। इससे राज्य सरकार बॉलीवुड को बढ़ावा देगी साथ ही अपने राज्य के पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों की ब्रांडिंग भी कर सकेगी।

बॉलीवुड पर मेहरबानी की वजह पुष्कर सिंह धामी की विकासीय सोच के साथ स्थानीय कलाकारों/प्रतिभाओ को काम दिलाने के साथ साथ यहां रोज़गार के अवसर भी प्रदान करना है। अब उत्तराखंड फिल्मकारों की शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। राज्य में लगातार हिंदी फिल्मो, वेब सीरीज़ के साथ साथ दूसरी भाषाओ की फिल्मे की भी शूटिंग हो रही है। इससे देश के साथ विदेशो में भी उत्तराखंड का एक्सपोज़र होगा और विदेशी फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित होगा।

राज्य में इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की है। जिन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नई फिल्म नीति के विशेष बिन्दुओ पर रिसर्च करके उसका मसौदा तैयार कराने में विशेष योगदान दिया है।
नई फिल्म नीति लागू से हिंदी फिल्म के निर्माता,निर्देशकों के साथ साथ स्थानीय फिल्मकारों को भी क्षेत्रीय भाषा में फिल्मे बनाने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। जिससे राज्य की विकास गाथा के साथ ही सांस्कृतिक विरासत, पर्वो को भी बढ़ावा मिलेगा।





















