


किच्छा – कई दिनों के गतिरोध के बाद आखिरकार किच्छा चीनी मिल का पैराई सत्र प्रारम्भ हो गया। क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने चीनी मिल अधिकारियों के साथ किच्छा चीनी मिल का निरीक्षण किया तथा चीनी मिल में लगाये गये बॉयलर को देखा। इस दौरान चीनी मिल में गन्ना किसानो से मुलाक़ात कर उनकी समस्यायें को भी सुना।

विधायक बेहड़ ने पैराई सत्र प्रारम्भ होने पर अधिकारियों,कर्मचारियों एवं किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चीनी मिल संचालन में किसी भी तरह की भी कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए हमारे लिए किसान सर्वोपरी है किसानों का गन्ना उठाना मिल प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है|
बेहड़ ने कहा कि चीनी मिल एक माह की देरी से प्रारंभ की गयी है, बहुत सारे किसानों ने अपना गन्ना मजबूरी के कारण अन्य जगहों पर बेचां है तथा गन्ना न उठने के कारण किसानो द्वारा गेंहू की बिजाई भी लेट हो गयी है। जो किसानो का नुकसान हुआ है उसके लिए सीधे-सीधे राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनतीं है |
बेहड़ ने अपने निरीक्षण के दौरान चीनी मिल के पैराई सत्र को प्रारंभ करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अधिशासी निदेशक,चीफ इंजिनियर तथा अन्य कर्मचारी, अधिकारियों को फूल माला डालकर सम्मानित भी किया |
बेहड़ ने कहा कि हमारी लड़ाई अव्यवस्था के खिलाफ थी, यह लोकतंत्र में हमारा अधिकार है। जनप्रतिनिधि होने के कारण मेरा फ़र्ज़ था कि मैं किसानो की परेशानी, उनकी समस्याओ के खिलाफ आवाज़ बुलंद करूँ। अव्यवस्था के खिलाफ उनकी मुहीम जारी रहेगी।
इस मौके पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कुमार कोली, नगर कांगेस अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, ओम प्रकाश दुआ,लियाकत अंसारी, दिलीप सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिँह विर्क,सुनीता कश्यप, गुलशन सिन्धी, श्यामू बिष्ट, धर्मेन्द्र सिंधी, अक्षय बावा,गुरचरण सिंह चन्नी, हरभजन सिन,एन यू खान,नितिन शर्मा, मुर्तजा अंसारी,चंदन पाण्डेय, दीप हंसपाल, रेखा यादव, मिस्बाउल कुरैशी, दलजीत कक्कड़,बलविंदर सिंह आदि लोग उपस्थित थे। .





















