


– मुन्ना अंसारी
लालकुआँ – नैनीताल जिले के लालकुऑं क्षेत्र के मोटाहल्दू में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही शैंम्फोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस में अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटाहल्दू में आग लग गई बस में अचानक धुआं देख ड्राइवर ने तत्परता दिखाकर बस को रोका और आसपास स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया।
इस बीच आग ने भयंकर रूप ले लिया वही लोगों की मदद से पानी टैंक से भी आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग इतनी ज़्यादा थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी द्वारा आग पर काबू पाया गया। तब तक बस जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी।
बस में आग कैसे लगी स्पष्ट कारणों का पता नही चल पाया है, हालांकि प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण माना जा रहा है। वही सुबह-सुबह इस घटना की खबर मिलने के बाद ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, अभिभावकों में भी अपने बच्चों के प्रति चिंता होने लगी, लेकिन सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया गया है।





















