



काशीपुर – आज हम भले ही कितने भी वैज्ञानिक युग में पहुंच गए हो, लेकिन उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की काशीपुर में एक तंत्रमंत्र और काळा जादू से जुड़ा ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जायेंगे।
मामला बीती 25 नवंबर का दो सगी बहनों के हत्याकांड से जुड़ा है। पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिये जांच कर रही थी। आसपास पूछपूछताछ से पुलिस ने संदेह होने पर मृतकों के पिता को हिरासत में लेकर दो दिन तक पूछताछ की तो हेरत अँगरेज़ कहानी निकल कर सामने आई। जिसपर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी डा मंजुनाथ टीसी ने बताया कि पिता ही दोनों बेटियों का कातिल है। इसने तंत्रमंत्र और काला जादू के नाम पर दोनों बेटियों का उपचार किया और उनके सही न होने पर उनके साथ मारपीट कर यातनाये दी और उनका खानपान भी बंद कर दिया। जिससे दोनों बेटियों की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार काशीपुर की खालिक कॉलोनी में बीती 25 नवंबर को दो सगी बहनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आसपास से जानकारी जुटाने के बाद मृतक बहनों के पिता अली हसन को हिरासत में लेकर दो दिन पूछताछ की थी।
एसएसपी डा मंजुनाथ टीसी ने बताया कि अली हसन जिसकी 19 साला फरीन और 11 साल की यासमीन कुछ समय से अजीब हरकतें करती थी। जिस पर अली हसन जो की तंत्र मंत्र में ज्यादा विश्वास रखता था। तंत्र मन्त्र करता रहता था, उसने अपनी दोनों बेटियों पर किसी चुड़ैल या हवा का साया होने का शक था। इसके लिए तंत्रमंत्र के साथ साये से निजात पाने के लिये उसने दोनों बेटियों को यातनाएं देना शुरू कर दी और यहां तक उनका खानपान तक बंद कर दिया। जिसके चलते उसकी दोनों बेटियां अपनी जान से हाथ धोन पड़ा।
पुलिस ने जब इसके परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की तो वो सभी मानसिक रोग से ग्रस्त दिखे जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आज के वैज्ञानिक युग में भी लोग तंत्रमंत्र और कला जादू पर विशवास करते है। जिसके कारण ऐसी घटनाये घटित हो जाती है।





















