



रूद्रपुर – धन गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु श्रीगुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में निकले विशाल नगर कीर्तन का मुख्य बाजार पहुँचने पर विधायक शिव अरोरा के निर्देशन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया, तो वही विधायक शिव अरोरा की धर्मपत्नी डॉ सीमा अरोरा ने मुख्य बाजार पहुँचे पांच प्यारो का सरोपा भेट कर स्वागत सत्कार किया।

नगर कीर्तन में शामिल हुए अलग अलग गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों व शामिल अनेको स्कूलों के मुख्य लोगो को शॉल ओढ़ाकर भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर ने उनका स्वागत किया, नगर कीर्तन में गदका अखाड़ा रागी जत्थे, ओर स्कूली बच्चे शामिल थे तो वही सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र रही,
मुख्य बाजार पहुँची पालकी साहिब का पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत हुआ, गुरुनानक देव महाराज के जनमोत्स्व पर पूरा नगर सजा नजर आया, तो उनकी प्रेरणा से समाज मे सेवा भाव की भावना जगृत हुई जो आज देश के कोने कोने में समाज की सेवा के माध्यम से नजर आती है,
इस दौरान, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, गुरमीत सिंह, सुरेश कोली, उपनेंद्र चौधरी, वेद ठुकराल, मयंक कक्कड़ अन्य लोग मौजूद रहे।





















