



– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – सिखो के प्रथम गुरु गुरु नानक देव की जयंती अर्थात प्रकाश पर्व पूरे जिले में हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारों की सजावट की गई और नगर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमे सुन्दर और मनमोहक झाकिया प्रस्तुत की गई। नगर में जगह जगह विभिन्न समाजसेवी एवं प्रतिष्ठानों ने पंडाल लगाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।

सिख समुदाय के लिए यह विशेष त्यौहार है, इस दिन गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। उनकी इस अवसर पर प्रकाश उत्सव मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में पंजाब के तलवंडी में हुआ था। जो अब पाकिस्तान में है। जिसे अब ननकाना साहिब के नाम से भी जाना जाता है और यह सिखो का तीर्थ स्थल भी है।

प्रकाश उत्सव पर सिख लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं। गुरु पर्व पर सभी गुरुद्वारों में भजन, कीर्तन होता है और प्रभात फेरियां भी निकाली जाती हैं।
उत्तराखंड के नानकमत्ता साहिब और रीठा साहिब में सिख धर्म के तीर्थ स्थल है। नानकदेव की के इन स्थलों पर पवित्र चरण पड़े थे।
नानकदेव जी ने अपना समूचा जीवन मानवसेवा के लिए समर्पित कर दिया था। वो समाज को आपसी भाईचारे में बांधने में विश्वास रखते थे और एकता का संदेश और उपदेश देते थे। नानक देव जी एक संत के साथ एक गुरु और समाज सुधारक भी थे।

रुद्रपुर में निकले प्रकाश पर्व पर सुनारेका By बंसल ज्वैलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल ने सभी को बधाई दी और अभिनंदन किया।
पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल ने जिले के रुद्रपुर में गोल मार्केट स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में जाकर सभी को प्रकाश पर्व की बधाई दी व अभिनन्दन किया। गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा प्यार के रूप में उन्हें सरोपा भेट किया गया।
भाजपा नेता सुशील गाबा ने प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई दी है।





















