



– विधायक तिलक राज बेहड़ जनसभा में देंगे विकास योजनाओ की जानकारी।– अपने कार्यकाल के विकास कार्यो की देंगे जानकारी।– जनसभा में नई विकास योजनाओ की करेंगे घोषणाये।
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ स्वस्थ होने के बाद अपने किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास की ‘नई गाथा’ लिखने की तैयारी में है। अब तक किये गये विकास कार्यो की तस्वीर भी वो आम जान मानस तक पहुंचाने के लिये आगामी 5 नवम्बर को टैक्सी स्टेण्ड पर जनसभा कर रहे है।

इस जनसभा में विधायक तिलक राज बेहड़ अपने क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में किये गये विकास कार्यो के वारे में जानकारी देंगे। साथ ही वो जनता से विकास के सुझाव भी लेंगे, जिससे और बेहतर ढंग से नगर का नियोजित विकास हो सके।
विदित है पूर्व में विधायक एवं मंत्री रहते तिलक राज बेहड़ ने काफी विकास करए किये थे जिससे लोग उन्हें विकास पुरुष के नाम से सम्बोधित करने लगे थे।
‘इंडिया नज़र’ से बातचीत करते हुए तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन स्तर पर भ्रष्ट्राचार फैला हुआ है। अवैध धंधे मिलीभगत से चल रहे है इसको लेकर भी कांग्रेस अपनी आवाज़ बुलंद करेगी।
उन्होंने कहा कि बंडिया से लेकर सिरौली कला तक किच्छा पाहवा नहर की कवरिंग का करए होने से शहर के नये बाज़ार का उदय होगा जिससे लोगो को रोज़गार मिलेगा और आवागमन सुलभ होगा।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि वो दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर विकास कार्यो में विश्वास रखते है, किसी भी राजनीतिक दल के व्यक्ति की कोई भी समस्या होगी वो उसका समाधान कराने के लिये सदैव तत्पर है।
उन्होंने कहा किच्छा में तीन स्वागत द्वारो का कार्य शुरू हो रहा है,जिससे नगर का सौन्द्रीयकरण होगा। इसके साथ ही वो क्षेत्र के बेरोजगारों के लिये रोज़गार परक योजनाओ के लाने के लिये एक रोज़गार मेले का आयोजन कराने पर विचार कर रहे है। जिससे वित्तीय संस्थाओ और शासन की योजनाओ का लाभ बेरोज़गार युवा ले सके।

विधायक प्रतिनिधि गौरव राज बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 वेम्बर को आयोजित जनसभा में किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लोगो को आमंत्रित किया गया है। जिसमे विधायक तिलक राज बेहड़ अपनी विकास योजनाओ से जनता को रूबरू करायेंगे और नई विकास की प्रस्तावित योजनाओ की जानकारी देंगे।

कांग्रेसी नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कुमार कोली ने बताया कि जनसभा में नगर एवं किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भारी संख्या में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक तिलक राज बेहड़ क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिख रहे है। हम उनका आभार भी विकट करेंगे और साथ ही नई योजनाओ की सौगात भी जनता को दिलाएंगे।





















