

रुद्रपुर – लोहपुरुष पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आवास विकास स्थित उनकी मूर्ति प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि साढे 550 से अधिक रियासतों का विलय सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत के साथ किया था जब देश आजाद हुआ तो सभी लोग सरदार बल्लभ भाई पटेल को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहते थे लेकिन कुछ देश विरोधी ताकतों ने उन्हें देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया। जिसकी वजह से भारत और पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए।
विकास शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के अंदर विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा सरदार बल्लभ भाई पटेल की बनाई है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भी सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन का अनुसरण करना चाहिए। विकास शर्मा ने कहा कि जल्दी ही रुद्रपुर के अंदर एक सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के नाम से द्वार और एक बड़ी मूर्ति भी लगाई जाएगी।
इस दौरान भाजपा नेता नरेश उप्रेती पार्षद राजेश जगा दर्शन लाल अरोड़ा केपी गंगवार आदि लोग उपस्थित थे।





















