


रुद्रपुर – महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी पी शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवगंत नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि की तैयारियों में लगे हुए है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये वो सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ से संपर्क कर रहे है।

आपको बता दे कि दिवगंत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी 18 अक्टूबर 1925 को कुमाऊंनी पंडित परिवार में जन्मे थे। उनका गॉव पदमपुरी था, वो छोटे से पहाड़ी गॉव से निकल कर केंद्रीय मंत्री से लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ ही राज्यपाल भी रहे। उनका निधन 93 साल की अवस्था में हुआ था। यह संयोग ही है कि उनके जन्मदिन के दिन ही 18 अक्टूबर 2018 को उनका निधन हुआ था।

सीपी शर्मा ने बताया कि उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि कल 11 बजे सिडकुल चौक पर मनाई जायेगी। नारायण दत्त तिवारी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके श्रद्धांजलि सभ की जायेगी। सभा में उनके द्वारा किये गये कार्यो को स्मरण किया जायेगा और उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की जायेगी। स्व० श्री तिवारी ने अपना पूरा जीवन विकास कार्यो के लिये समर्पित कर दिया था। उनको लोग विकास पुरुष के नाम से जानते है। हमे उनका अनुसरण कर विकास के रथ को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। एहि उनको सच्ची श्रंद्धांजलि होगी।





















