


किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की मिलीभगत से उनके विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों अवैध कालोनिया उग आई है। यह कालोनिया जिला विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं है और न ही इन कालोनियों में कोलोनाईज़रो द्वारा बिजली,पानी सड़क,सफाई आदि की कोई मूल भूत सुविधा सुविधा प्रदान की जा रही है।

अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक तिलक राज बेहड़ ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कालोनियों के विरुद्ध प्रषासन द्वारा कोई कड़ी कार्यवाही नहीं हो रही है। यदि दो सप्ताह के अंदर इन अवैध कालोनियों के खिलाफ एक्शन नहीं हुआ, तो वो हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर इस मुद्दे को प्रबल ढंग से उठायेंगे, जिससे भोली भाली जनता के खून पसीने की कमाई को लूटने से बचाया जा सके।
श्री बेहड़ ने कहा कि आम आदमी अपने जीवन भर की पूँजी मकान बनाने में लगा देता है, कॉलोनियां काट रहे कॉलोनाइजर की ज़िम्मेदारी है कि वह कानूनी रूप से प्राधिकरण स्वीकृत कार्य ही करे और वहा सभी सुख सुविधाओं को मुहैया कराये। लेकिन देखने में आ रहा है कि अधिकाँश कालोनिया मिलीभगत से काटी जा रही है। वहा किसी भी नियमो और मनको का पालन नहीं किया जा रहा है।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि किच्छा की एक कालोनी को टारगेट किया जा रहा है। जबकि देवरिया से लेकर हाई वे और ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों कोलोनाईज़रो ने कृषि भूमि में अवैध कालोनिया काट दी है। जिससे सरकार को भी करोडो रूपये का चूना लगाया गया है। इसकी जांच कर कोलोनाईज़रो के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर प्रशासन कोलोनाईज़रो से सड़क,पानी बिजली, सफाई, पानी निकास की व्यवस्था करवाये और यदि कालोनी अवैध काटी गई है तो उनके विरुद्ध कडा एक्शन भी ले। नहीं तो मुझे आम जनता के हिट के लिये इस मुद्दे को हाई कोर्ट में उठाना पडेगा।
पत्रकार वार्ता के समय पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष दर्शन सिंह कोली, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, ओमप्रकाश दुआ, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ सहित तमाम कॉंग्रेसजन मौजूद थे।





















