


– ट्रैक्टर बदली कांड : सहायक आबकारी आयुक्त पन्नलाल शर्मा सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
रुद्रपुर – बड़े पद पर बैठे अधिकारी अपने पद का कैसे दुरूपयोग करते है, इसकी ताज़ा मिसाल आबकारी विभाग में देखने को मिली। जब शराब तस्करी में पकड़ा गया ट्रेक्टर जिला आबकारी कार्यालय परिसर से गायब हो गया। इस घटना की रिपोर्ट थाना पंतनगर में अपराध संख्या-167/2023 धारा 380,409,417,418,420 आईपीसी के अंतर्गत दर्ज कराई गई थी। जिसमे पूर्व पीआरडी धर्मवीर और हरपेज सिंह को नामजद किया गया था।
जिले के एसएसपी डा मंजुनाथ टीसी ने इसे गंभीरता से लिया गया। चूकि यह मामला आबकारी विभाग से जुड़ा हुआ था, इसके खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंतनगर द्वारा जनपद व थाना स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना से सम्बंधित CCTV फुटेज खंगाली गई। और संदिग्धों से पूछताछ की गई।
पंतनगर पुलिस को जांच में सहायक आबकारी आयुक्त पन्नालाल शर्मा की भूमिका पाई गई। जिसपर उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अभियुक्त पन्नालाल शर्मा की निशानदेही पर पुलिस ने दबिश देकर हरपेज सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम बाजपुर ऊधम सिंह नगर को घटना से सम्बंधित ट्रेक्टर को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 120 बी भा.द.स. की वृद्धि की गई।
सहायक आबकारी आयुक्त जैसे पद पर बैठे अधिकारी द्वारा ऐसा कृत्य करने के खुलासे के लोग दंग रह गये है। ऐसे अधिकारी ही विभाग की प्रतिष्ठा को धूमिल करते है।





















