



रुद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में पूर्व जिलाधिकारी द्वारा बीस गॉवो की ज़मीन को अवैध घोषित करके उसपर काबिज़ लोगो को हटाने के तुगलकी फरमान के खिलाफ किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने रक्षा बंधन से एक दिन पहले जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना देकर भूमि बचाओ आंदोलनकारियों को समर्थन में आवाज़ा उठाई थी।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने आरोप लगाया था कि 20 गॉवो के किसानो के साथ अन्याय हुआ है, इससे हज़ारो परिवार प्रभावित हुए है। यदि सरकार ने इस समस्या का हल नहीं किया तो ज़मीन पर काबिज़ किसानो के साथ अन्याय होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन भी दिया और जिलाधिकारी उदय राज सिंह से वार्ता भी की। श्री बेहड़ ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी आवाज़ नहीं सुनी तो बड़ा आंदोलन भी खड़ा हो सकता। सरकार को इस समस्या को गंभीरता से हल करना चाहिए।





















