


किच्छा – क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय पर आयोजित ‘जनता दर्शन कार्यक्रम’ में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र नागरिको ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओ से विधायक तिलक राज बेहड़ को अवगत करवा कर उनके समाधान कराने की मांग की।

तिलक राज बेहड़ ने सैकड़ों गंभीरता से उन समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिको की समस्याओ के समाधान के लिये वो प्राथमिकता के आधार पर करवाएंगे।
जनता दर्शन के दौरान प्रमुख रूप से आर्थिक सहायता, नौकरी, सड़क निर्माण के अलावा शिक्षा, व चिकित्सा जैसी मूलभूत समस्याओं से विधायक बेहड़ को अवगत करवाया तथा समस्याओं के समाधान की निवेदन किया।
कुछ समस्याओ के लिये विधायक बेहड़ द्वारा प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए अधिकारयों से फोन पर वार्ता कि जल्द ही समस्याओं के समाधान कराने के निर्देश दिये।
श्री बेहड़ ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। राशन कार्ड, बिजली पानी सड़क की समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जनता की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को समस्याओं से जूझने नहीं देंगे तथा विकास का चक्र थमने नहीं देंगे।
इस दौरान एक प्रतिनिधि मण्डल ने धौराडाम की समस्याओ को लेकर विधायक बेहड़ से मुलाक़ात की,प्रियांशी बखपुर निवासी कालेज में एडमिशन हेतु,सुनीता वार्ड न०-01 चुकटी देवरिया निवासी ने आरती ने पति के इलाज हेतु आर्थिक मदद हेतु ,सभासद रणजीत नगरकोटी ने देवरिया में विधुत पोल,टाईल्स सड़क नाली निर्माण तथा देवरिया में बने शमशान घाट की पिचिंग निर्माण कराये जाने की मांग की,अर्जुन कुमार पुरानी गल्ला मंडी निवासी ने आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की विधायक बेहड़ ने सभी समस्याओ को बहुत ध्यानपूर्वक सुना व निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। .





















