

रुद्रपुर – वैसे तो ज़िन्दगी की डोर ऊपर वाले के हाथ में होती है,लेकिन अगर ऊपर वाला आपको ज़िन्दगी बक्श रहा है तो किसी को फरिश्ता बनाकर भेज ही देता है। ऐसा ही शिव नगर में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद गंभीर रूप से घायल बृद्ध महिला गौरी मंडल के साथ हुआ। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा फरिश्ता बनकर मोके पर पहुंच गये. उन्होंने मानवता दिखाते हुए तत्काल घायल महिला को नगर के कृष्णा अस्पताल में डा गौरव अग्रवाल के टेलीफोनिक वार्ता कर भर्ती करवाया।
घायल महिला को तुरंत इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। बाद में उसका अस्पताल जाकर हालचाल भी लिया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा मंजू नाथ टीसी ने भी अस्पताल पहुंच कर घायल महिला को देखा और उसका हालचाल जाना।

आपको बता दे बीती रात ट्रांजिट कैंप थाने के अंतर्गत शिव नगर क्षेत्र में एक हत्यारे ने पति पत्नी को चाकुओ से गोद कर ह्त्या कर दी और एक बृद्धा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ट्रांजिस्ट कैम्प वार्ड नम्बर 7 मे स्थित मकान पर सँजय यादव (38 वर्ष),पत्नी सोनाली (34 वर्ष) बेटी अन्नू, बेटा जय और सास गौरी के साथ रहते थे। रात को 11बजे लगभग सभी सदस्य सो गये।

पुलिस सूत्रों के कहना है कि पूर्व मे पड़ोस मे रहने वाला राज उर्फ जगदीश निवासी अनवा शाहजहाँपुर रात को लगभग दो बजे चाकू लेकर कमरे मे घुसा। सबसे पहले उसने सँजय पर चाकू से प्रहार किया उसके गये को रेत डाला। संजय की आवाज़ सुन कर सोनाली उठ गयी फिर उसने सोनाली पर हमला बोला हाथ की नसे और गले को रेत डाला। सोनाली की चीख सुन कर बेटी अन्नू उठ गयी और वह कमरे से बाहर दौड़ी जिसकी आवाज़ सुन कर नानी गौरी भी अपने कमरे से बाहर आ गयी। तभी हत्यारे ने उनके पेट मे चाकू घोंप दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो कर गिर पड़ी। ह्त्या कर हत्यारा फरार हो गया, पुलिस की कई टीम उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके हुलिए के साथ पोस्टर भी जारी किया है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा मंजुनाथ टीसी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, पुलिस सभी बिन्दुओ पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की 4 टीम का तत्काल गठन करके आरोपी को पकड़ने के लिए लगा दिया गया है। आरोपी का फोटो भी पुलिस द्वारा जारी किया गया है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।





















