

किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपनी विधानसभा के ग्राम फूलसुंगी के शमशान घाट की लगभग 5 लाख की लागत से तथा ग्राम रामेश्वरपुर के शमशान घाट की लगभग 2.31 लाख की लागत से चारदीवारी और सोंद्रीयकरण के कार्य का उद्धघाटन नारियल फोड़ के किया।
आपको बता दे कि ग्राम फूलसुंगी तथा रामेश्वरपुर के निवासियों ने विधायक बनने के बाद शमशान घाट की स्थिति से उन्हें अवगत कराया था। ग्रामीणों की जनहित की इस मांग को पूरा करते हुए दोनों शमशान घाटो पर निर्माण कार्य विधायक निधि से कराये गए है, शमशान घाट जहाँ मरणोपरांत सभी क्रियाक्रम की रस्मे पूर्ण की जाती है। यहाँ पर हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। जिससे किसी को कोई असुविधा न हो।

विधायक तिलक राज बेहड़ पहुंचने पर दोनों गाँव में ग्रामीणों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। साथ ही उनका समाज हित में नेक कार्य करने हेतु आभार भी जताया |
इस मौक़े पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी,अशोक चुघ,राजेश प्रताप सिंह ,मेजर सिंह, गुरदीप सिंह बेदी ,नरेंद्र कामरा ,डाक्टर सलूजा,अशोक छाबड़ा,शरदानंद,आशीष छाबड़ा ,परविंदर सिंह पम्मी ,गुरदास कालड़ा,अजीत सचदेवा ,संतोष ठाकुर ,बिट्टू हुडीया,प्रेम गुम्बर ,जीत सिंह ,गुरचरण सिंह,पंकज कटारिया,सचिन मुन्जाल,रोशन लाल ,टिंकू अरोरा ,सतीश मुंजाल,आदि लोग उपस्थित मौजूद थे |





















