

फिल्म ग़दर 2 में सनी दयोल का हथौड़ा लिये पोस्टर बहुत पसंद किया जा रहा है.
– हिमांशु तिवारी, फिल्म एडिटर मुंबई – बड़े परदे पर अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और फिल्म अभिनेता सनी दयोल द्वारा अभिनीत ‘ग़दर 2’ अगले महीने 11 अगस्त को रिलीज़ होगी, फिल्म की स्टार कास्ट सहित मेकर्स पूरी टीम के साथ इसका प्रमोशन पर लगी हुई है। इसका एक गाना ‘उड़ जा काले कावा’ ट्रेंडिंग में है और टीज़र भी लोगो को पसंद आ रहे है। 22 साल पहले के तारा सिंह यानी सनी द्योल का फ़िल्मी कैरियर इस फिल्म के हिट होने पर ही टिका हुआ है।

आपको बता दे बॉलीवुड में फिल्म अभिनेता सनी द्योल की ‘ग़दर’ 2001 में रिलीज़ हुई थी,जो बॉक्स आफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म डायलॉग बच्चे-बच्चे की जुबान पर रट गये थे। इसकी जमकर प्रशंसा हुई थी। क्या ‘ग़दर 2’ भी ऐसा ही करिश्मा कर पायेगी ? यह तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म में सनी दयोल के साथ अमीषा पटेल भी मुख्य भूमिका में है।

सनी दयोल अपनी फिल्म ‘ग़दर 2’ के प्रमोशन के लिये द कपिल शर्मा शो में भी नज़र आयेंगे। फिल्म अभिनेता सनी दयोल के डूबते फ़िल्मी कॅरियर पर इस फिल्म से सबकी निगाहें टिकी हुई है। उनकी ‘इंडियन’ फिल्म के बाद फिल्मे तो कई रिलीज़ हुई, लेकिन किसी की चर्चा तक नहीं हुई।


अब ग़दर 2 से सनी दयोल अपने डोलते फ़िल्मी कैरियर को फिर से चमकाने की कोशिश कर रहे है। फिल्म के जानकारों का कहना है कि अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ज़रूर हिट होगी। इसमें काफी बारीकी के साथ ही दर्शको के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसके गाने और म्यूजिक काफी पसंद किया जा रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार व डायरेक्टर नाहिद खान ‘हुकूमत’ फिल्म के अभिनेता धर्मेंद्र और फिल्म टीम के साथ।
अनिल शर्मा ने सनी के पिता फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र अभिनीत फिल्म ‘हुकूमत’ की शूटिंग उत्तराखंड के नैनीताल,पंतनगर सहित पहाड़ की सुन्दर वादियों में की थी। अनिल शर्मा की फिल्म ‘हुकूमत’ में टीम से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार और डायरेक्टर नाहिद खान का कहना है कि अनिल शर्मा में गजब का जादू है, वो फिल्म की बारीकियो खूब मेहनत करते है और हर सीन में जीवंता लाने की कोशिश करते है। ग़दर 2 के ट्रैलर में उनकी मेहनत दिखाई दे रही है। यह फिल्म दर्शको को ज़रूर पसंद आयेगी। इंडिया नज़र टीम की और से फिल्म की पूरी टीम को अग्रिम बधाई।
इस फिल्म को ज़ी स्टूडियो, अनिल शर्मा प्रोडक्शन और एमएम मूवीज़ ने प्रोड्यूस किया है। कहानी को शक्तिमान ने लिखा है, म्यूजिक मिथुन और सैयद कादरी ने लिखे है।





















