
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – ज़िन्दगी में अपने लक्ष्य को पाने की कोई ठान ले तो कामयाबी उसके कदम चूमती है,ऐसा ही करिश्मा शास्त्री मार्किट के पास निवास कर रहे फुटेला परिवार की बेटी आयुषी फुटेला और बेटे सागर फुटेला ने NEET PG परीक्षा क्वालीफाई करके घर में खुशियों की बरसात कर दी है। इस मौके को खास बनाने के लिये पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उनके आवास में जाकर दोनों बच्चो को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आगे बढ़ने के लिये आशीर्वाद दिया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि यह परिवार के साथ साथ नगर के लिये भी गौरवान्वित करने वाला पल है कि एक ही परिवार में दो लोगो ने समाज सेवा का रास्ता चुना है। इसमें दोनों बच्चो को आगे ज़रूर कामयाबी मिलेगी। इन बच्चो ने साबित कर दिया है कि उनकी मेहनत और लगन से यह कामयाबी मिली है। इससे और बच्चे भी प्रेरणा लेकर अपना रास्ता चुन सकते है।
आपको बता दें कि शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी महेन्द्र फुटेला की बेटी आरुषि फुटेला को (1095 रैंक) एवं स्वर्गीय अनिल फुटेला के बेटे सागर फुटेला (5955 रैंक) ने NEET PG की परीक्षा पास कर परिवार, समाज एवं किच्छा का मान बढ़ाया है।
फुटेला परिवार के बच्चो को बधाई देने के लिए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री मार्केट स्थित उनके आवास पहुंचकर दोनों प्रतिभावान बच्चों को बधाई दी। आरुषि फुटेला की प्रारंभिक शिक्षा आर्यन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में हुई है तथा वर्तमान में वह डॉक्टर सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटरशिप कर रही हैं।
आरुषि ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं परिवार को दिया है उन्होंने कहा कि माता पिता एवं परिवार का सहयोग हमेशा हमें मिलता रहा है और उनका आशीर्वाद आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सागर फुटेला की प्रारंभिक शिक्षा सेंट पीटर स्कूल किच्छा में हुई है तथा वर्तमान में वह बी जे मेडिकल कॉलेज पुणे में इंटर्नशिप कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि माता पिता बचपन से ही चाहते थे कि वह डॉक्टर बने उनके आशीर्वाद से और परिवार के सहयोग से बचपन का सपना साकार किया है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने किच्छा के स्वास्थ्य और शिक्षा की सबसे ज्यादा चिंता की, रेफर सेंटर बन चुके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ सर्जन, महिला चिकित्सक सहित 12 डॉक्टरों की नियुक्ति कराया। किच्छा में मॉडल डिग्री कॉलेज की स्थापना कराया।
पुष्कर सिंह धामी सरकार में कुमाऊं के लिए स्वीकृत एम्स की किच्छा में स्थापना कराई, जिसके निर्माण के लिए भारत सरकार ने 700 करोड रुपए जारी कर दिये है। इस उपलब्धि के लिए राजेश शुक्ला ने फुटेला परिवार को बधाई दी।
इस दौरान बधाई देने वालों में लक्ष्मण दास खुग्गर, सतीश फुटेला, महेंद्र फुटेला, अतुल गुलाटी, विकास कुमार, गौतम अरोड़ा, श्याम मेंदीरत्ता, नरेंद्र फुटेला, आशा फुटेला, ज्योति फुटेला, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सभासद संदीप अरोरा, नगर अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, मुकेश कोली, राजेश कोली समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।





















