
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – नैनीताल रोड पर स्थित पाश कालोनी ओमेक्स में इन दिनों ओमैक्स रिवेरा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के चुनाव की की सरगर्मिया तेज़ हो गई है। कल चुनाव होना है। चुनाव निष्पक्ष हो और पारदर्शी हो इसको लेकर प्रशासन भी इसपर नज़र रखे हुए है।
आपको बता दे ओमैक्स रिवेरा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के 1296 मतदाता है ,जिसको अपने पाले में करने के लिये प्रत्याशी रात दिन अपने समर्थन में करने के लिये जुटे हुए है।

विशेषकर अध्यक्ष पद को लेकर आनंद नेगी और नीरज त्यागी के बीच कडा मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद के लिये राकेश चौहान और अरुणा सिंह,सचिव पद पर अभिनव छाबड़ा और अभिषेक अग्रवाल के बीच सीढ़ी टक्कर है। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिये तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। गुरविंदर सिंह,ओम प्रकाश सिंह और निवर्तमान कोषाध्यक्ष संजय सिंह के पुनः दावा ठोकने से चुनाव दिलचस्प हो गया है। हर दो साल बाद यह चुनाव होते है।
ओमैक्स रिवेरा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों हेतु 18 लोगो ने अपने नामांकन किये है। जिनमे मोहन चंदोला,अभिषेक गोयल,अशोक कुमार झा,अश्वनी शर्मा,गुरमीत चिलाना, सुधाकर,गिरीश चंद्र जोशी,अमित अग्रवाल,लेकराज जदली,योगेश लाम्बा,विशाल गर्ग,अनिल सिंह,सुनील कुमार,सुनील झावर शामिल है।

ओमैक्स रिवेरा रेजिडेंट्स एसोसिएशन का चुनाव लड़ रहे अभिनव छाबड़ा का कहना है कि निवर्तमान सोसायटी ने सिवाये झूठ बोलने के कोई कार्य नहीं किया है और न ही रेवन्यू बढ़ाने के लिये कोई कार्य किया है। पिछला आईएफएमएस के जमा धन का भी कोई हिसाब नहीं पता चल रहा है।
उन्होंने कहा निवर्तमान अध्यक्ष सरकारी सेवा में कार्यरत है,ऐसे में वो समय नहीं दे पाते है। हम चुन कर आये तो सब विकास कार्य पारदर्शिता से करेंगे। इस चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिये विशाल खेड़ा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उनका कहना है कि वो निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन से भी सहयोग ले रहे है।
बहरहाल जो भी एक बार फिर इस चुनाव ने ओमैक्स में गर्माहट ला दी है। कल चुनाव के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि कौन जीतेगा।





















