
रुद्रपुर – अगर मन में कुछ करने का ज़ज़्बा हो तो आप अपनी प्रतिभा के दम पर खुद को साबित कर सकते है। ऐसा ही किया है रुद्रपुर के रहने वाले युवा अभिनेता विवेक शर्मा ने। उनकी कल ओटीटी प्लेटफार्म ‘मास्क टीवी’ पर वेब सीरीज़ ‘मसूरी हाऊस’ रिलीज़ हो रही है। इसका टीज़र रिलीज़ हो चुका है। जिसे काफी सराहा गया है।
इस वेब सीरीज़ को उर्वशी यू के फिल्म,नितिन इंटरटेंटमेंट एवं दिव्यांशी फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसकी शूटिंग उत्तराखंड के भीमताल,नैनीताल और भवाली में की गई है।

इस वेब सीरीज़ में रुद्रपुर के नवोदित और उभरते कलाकार विवेक शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे। इसके अलावा भूषण छाबड़ा,तनुज पाठक,सुप्रीत कौर,डा० सुषमा प्रसाद,दिनेश राणा,शिव कुमार,राकेश सरकार,स्वेता सहित स्थानीय कलाकार अभिनय करते नज़र आयेंगे।
वेब सीरीज़ की कहानी काफी दिलचस्प सस्पेंस और थ्रिलर है। कहानी की शुरुआत रिटायर्ड फौजी के परिवार से शुरू होती है और यह वेब सीरीज़ मानवीय संवेदनाओ को दर्शाती है,कैसे अपनी भावनाओ को हम बदलते रहते है। आखिर तक सस्पेंस बनाये रखने में इसके निर्देशक सफल हुए है। इस वेब सीरीज़ की कहानी को पाँच एपिसोड में समेटा गया है। सभी कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ भरपूर न्याय किया है, यह वेब सीरीज़ छोटे परदे पर आपको भरपूर मनोरंजन देगी।

कास्टिंग डायरेक्टर भूषण छाबड़ा का कहना है कि आने वाले समय में हर्ष जन्नत प्रोडक्शन के पार्टनर नाहिद खान और हिमांशु तिवारी के साथ कई वेब सीरीज़ और हिंदी फिल्म के निर्माण करने की योजना है। जिसपर काम चल रहा है, इसमें उत्तराखंड की स्थानीय नई उभरती प्रतिभाओ को अभिनय करने का मौका दिया जायेगा।

कल रिलीज़ हो रही वेब सीरीज़ ‘मसूरी हाऊस’ में खूबसूरत दृश्यो को बॉलीवुड के डीओपी दिनेश बिष्ट ने कैमरे में उतारा है,साथ ही उन्होंने इस वेब सीरीज़ का डायरेक्शन भी किया है। जबकि उनके साथ असिस्टेंट डायरेक्टर का काम अवधेश कुमार सिंह ने किया है। प्रोडक्शन कंट्रोलर निकिता नोला,कास्टिंग डायरेक्टर भूषण छाबड़ा, मेकअप समीर सलमानी,लाइन प्रोड्यूसर तनुज पाठक ने किया है। जबकि खूबसूरत लोकेशन को ड्रोन से नितिन छाबड़ा ने फिल्मांकन किया है। इस वेब सीरीज़ को राजेश शाह ने एडिट किया है। जबकि वेब सीरीज़ के मीडिया कोर्डिनेटर नाहिद खान है जिन्होंने इसके प्रमोशन का जिम्मा ले रखा है। ‘मसूरी हाऊस’ के पोस्टर भी काफी आकृषित करने वाले है। अब देखना होगा कि यह वेब सीरीज़ दर्शको को कितनी पसंद आती है। बस कल तक का कीजिये इंतेज़ार।




















