
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के ऊधम सिंह नगर एवं काशीपुर जिले के दो नव नियुक्त अध्यक्षों कमल जिंदल एवं गुंजन सुखीजा का उत्तराँचल प्रदेश अग्रवाल महासभा और प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल ने अग्रवाल धर्मशाला में ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा भी मौजूद थे।
कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है,जिसका निर्वहन वो ईमानदारी से करेंगे और जिले में संगठन को मज़बूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में धामी सरकार निरंतर जनहित के निर्णय ले रही है जिससे क्षेत्र का चुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने स्वागत समारोह में बोलते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओ को आपसी भेदभाव भुलाकर पार्टी को मज़बूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिये।

विधायक शिव अरोरा ने भाजपा के दोनों नव नियुक्त अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में पार्टी को नई दिशा देने और हर कार्यकर्ताओ को जोड़ने के लिये पार्टी बदलाव करती रहती है। हम दोनों युवा अध्यक्षों का स्वागत करते है। इनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर दोनों अध्यक्षों का फूल मालाओ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विकास शर्मा,कैलाश गर्ग, शिव कुमार बंसल, विजय भूषण गर्ग, महेश मित्तल, कुशल अग्रवाल, विनीत जैन, नीतेश गुप्ता, प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, बलविन्द्र सिंह विर्क, पवन गाबा, राकेश सिंह, रजनी रावत, शालिनी बोरा, रोहित जिंदल,सुशील गर्ग, विष्णु बंसल, राजेश बंसल, सचिन अग्रवाल खटीमा, मोनू अग्रवाल, जयभगवान जैन, अभिषेक अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, आयुष गर्ग, पुलकित गर्ग, अमित जिंदल, सूरज अग्रवाल, संजय सिंघल, रमेश जिंदल, सोनू खुराना,ध्रुव सिंघल, हरिशंकर अग्रवाल, गोपाल गोयल,अशोक मित्तल सहित काफी गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।





















