
– इंडिया नजर ब्यूरो
किच्छा – क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड ने वार्ड न 6 पुरानी गल्ला मंडी में लगभग 7.43 लाख की लागत से तैयार 270 मीटर सी सी सडक का उद्धघाटन किया।
यह विधायक निधि से विधायक निर्वाचित होने के बाद पहला सड़क का लोकार्पण है।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास की कमी नहीं होगी,जो भी विकास कार्य होंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि वो बिना भेदभाव के अपने क्षेत्र में विकास कार्य को गति देंगे।
लोकार्पण के मौके पर सभासद सिमरन जीत कौर ने अपने वार्ड वासियो के साथ विधायक तिलक राज बेहड़ का फूल मालाओं से स्वागत किया और सड़क निर्माण के लिए आभार जताया।
वार्ड वासियों ने कहा कि यह काफी समय से इस रोड के निर्माण की मांग कर रहे थे,अपनी सडक निर्माण की मांग उन्होंने चुनाव से पहले विधायक तिलकराज बेहड़ के समक्ष रखी थी। विधायक तिलकराज बेहड़ ने जीतने के बाद आज अपना वादा निभा दिया है। यह वार्डवासियों के लिए गौरव की बात है कि विधायक निधि से उनके वार्ड में सर्वप्रथम सड़क का निर्माण किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि मेरे इस कार्यकाल कि विधायकी में ये प्रथम लोकार्पण है,विधायक निधि के कार्य प्रारंभ हो चुके है, कई पूर्ण होने वाले है,क्षेत्र वासियों को अपने -अपने क्षेत्रों में शीघ्र हि विकास होता हुआ दिखाई देगा, वे हर क्षेत्र में विकास के कार्य करवाने के लिए तत्पर है। जो ग्रामीण क्षेत्र विकास से काफी पिछडे हुए है उनका भी विशेष ध्यान रखा जायेगा। वे जल्द ही गरीबो के समस्याओं के निस्तारण के लिए केम्प लगवाएंगे जिसमे राशन कार्ड, पेंशन, वा अन्य समस्यायों का समाधान वे खुद अधिकारियों के साथ मौजूद रहकर मौक़े पर ही समाधान करवाएंगे तथा वे विकास की सोच रखते है आरोप प्रत्यारोप की छोटी सोच की राजनीति नहीं करते है।
सभासद पति जगरूप गोल्डी ने भी विधायक तिलक राज बेहड का आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान का वितरण किया।





















