किच्छा – कॉंग्रेस विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने अपने विधानसभा क्षेत्र एवं उत्तराखडं निवासियों को दीपावली के पर्व पर हार्दिक शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि यह रौशनी का पर्व आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश लाये और सभी को सुख शांति और उन्नति का मार्ग मिले और सबका जीवन खुशियों से भर जाये।


इस अवसर पर उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वो बड़े पटाखे बजाने में परहेज करे। भाईचारे और प्रेम से यह त्यौहार मनाये। लक्ष्मी सबको अपना आशीर्वाद देगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर व्यापारियों को दीपावली की बधाई दी और उनकी उन्नति की कामना की। व्यापारियों ने उनका फूल मालाओ से स्वागत किया और विधायक को भी बधाई दी।

उनके साथ दीपावली मिलन पर किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,भी थे,उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व अपनी रौशनी की आभा बिखेर रहा है। व्यापारियों और लगाए वासियो को उन्होंने भी हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोड़ा, गुड्डू तिवारी, भूपेंद्र चौधरी,मेजर सिंह, ओम प्रकाश दुआ,लियाकत अंसारी,नजाकत खान, राजीव चौधरी, त्रिपत पाल सिंह, महेंद्र सिंह, गंभीर,नितिन शर्मा, विजय सिंह,जितेंद्र संधू, दानिश मलिक दिलीप सिंह बिष्ट, केवल हुड़िया, अशोक मित्र,डिंपल सिंह सुनीता कश्यप, जीवन जोशी, संतोष ठाकुर, धर्मेंद्र सिंधी, खालिद अहमद, विनोद मौर्य,सुनील पाल ,लवली कक्कड़,दलजीत कक्कड़ आदि कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।





















