
किच्छा – वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन सक्सेना को प्रदेश सरकार द्वारा ऊधम सिंह नगर जिला योजना समिति का सदस्य नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका लगातार स्वागत किया जा रहा है।
नगर में महिला भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लता सिंह के आवास पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया उनके साथ में भाजपा प्रदेश की मंत्री हेमा जोशी ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा ने कहा कि राज्य सरकार ने युवा नेता को दायित्व देकर लोगो में ऊर्जा प्रदान करने का कार्य किया है। आशा है कि मन मोहन सक्सेना जनहित से जुड़े मुद्दों को हल करवाने में अग्रणी भूमिका निभायेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विवेक राय, महिला मोर्चा की अध्यक्ष जानकी तिवारी सहित महिला मोर्चा ने उन्हें बधाई दी है।साथ ही महिला मोर्चा द्वारा उनका स्वागत भी किया गया है।





















