
– राम पाल सिंह
रुद्रपुर – आगामी 16 सितम्बर को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कि 48 वा जन्मदिन है। इसके लिए भाजपा ज़ोरशोर से तैयारी कर रहे है।
आज सिटी क्लब में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे मेयर राम पाल,विकास शर्मा के साथ ही अन्य भजपा नेता मौजूद थे। विवेक सक्सेना ने पत्रकारों सम्बोधित करते हुए जानकारी दी कि आगामी 16 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
साथ ही 17 सितम्बर को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन है। इस उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे .





















