रुद्रपुर – जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ (15 अगस्त 2022, स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सभी जनपदवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। उन्होंने सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का दिन एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में बड़ा दिन है हमे इस दिन को नही भुलना चाहिये क्योकि आज हमारे अनेक देशवासियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुये देश के लिये संघर्ष किया व हमे आजादी दिलाई। हम सभी को उन वीर सपूतो के पदचिन्हो पर चलना चाहिये। उन्होने कहा कि सभी के साथ सम्मान व सेवा की भावना के साथ मिल कर कार्य करना रहना चाहिये यही उन वीर सपूतो के लिये सच्ची श्रद्धांजली होगी। उन्होने कहा हमे समाज के लिए कार्य करने का मौका मिला है, जो दायित्व हमे दिये गये है, उनका निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करे।





















