
– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – सामिआ लेक सिटी होम बायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कक्कड़ के पुत्र मौलक कक्कड़ ने दसवीं कक्षा में टॉप कर लिया है। उनके दसवीं में 98.6 प्रतिशत अंक मिले है। मौलिक कक्कड़ आरएएन पब्लिक स्कूल के छात्र है। उनकी सफलता से पूरा परिवार गदगद है। उनके घर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
मौलिक कक्कड़ की कामयाबी पर उनको बधाई देने पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल विकास कक्कड़ के घर पहुंचे और उन्होंने मौलिक को शुभकामनाये दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सामिआ लेक सिटी के डायरेक्टर सगीर खान ने भी मौलिक को बधाई दी और उनके भविष्य में उचाईया छूने का आशीर्वाद दिया।
मौलिक का कहना है कि मेरी कामयाबी के पीछे मेरे माता पिता और शिक्षकों का योगदान है,आगे जाकर वो सिबिल सर्विस में जाना चाहता है ताकि देश की सेवा कर सके।
इस अवसर पर सांत्वना शर्मा,चमन सिंह,रिया कक्कड़,आकिल मलिक,गगन वाही सहित अनेक गढ़मान्य नागरिक मौजूद थे।





















