
– नगर पालिका के अंदर हो रहा अवैध पक्का निर्माण।
– नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे नहीं उठाते फ़ोन।
– बाउंड्री के अंदर ही हो रहा है पक्का निर्माण।
– मो0 आरिफ
सितारगंज – वैसे तो शहर के चारों तरफ अवैध कब्जों के मामले दर्जनों सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार नगर पालिका परिषद के मुख्य गेट के अंदर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जहां कच्चे निर्माण कब्जा धारी ने पक्का निर्माण करना शुरू कर दिया है, यहां तक कि उसने ईट वाली पक्की बुनियाद बना दी है।
आप को बता दे कि जिस तरह नगरपालिका के मुहाने पर पक्का निर्माण होना नगर पालिका की उदासीनता दर्शाता है। मीना बाजार रोड स्थित नगर पालिका से लगी रोड में वैसे भी दर्जनों दुकाने अवैध तरीके से बनी है। यहां तक की नगरपालिका के कार्यालय क्षेत्र एक सभासद ने भी अपनी दुकान सजा रखी है।
ऐसा यह पहला मामला नहीं है नगरपालिका के पश्चिम की तरफ सरकारी गैर सरकारी भूमि पर पहले भी मामले उजागर हुए हैं। नगर पालिका के बाउंड्री के अंदर सरकारी भूमि पर दिनदहाड़े निर्माण कार्य कर बुनियाद बनाई जा रही है अतिक्रमण कारी इतना चालाक है कि आज इतवार के दिन उसने अपना निर्माण कार्य शुरू किया है।
नगर पालिका बाउंड्री के अंदर इस तरह से अवैध अतिक्रमण और निर्माण नगरपालिका प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़े करता है ? अब देखने वाली बात यह होगी कि नगर पालिका प्रशासन इस अवैध अतिक्रमण को रुकवाने में कामयाब होता है या नहीं।
अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई : ईओ
उपरोक्त अवैध निर्माण के मामले में जब नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य से बात हुई तो उन्होंने मामला संज्ञान में होना बताया उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मौके पर निर्माण हुआ है। उन्होंने इतवार की छुट्टी का हवाला देते हुए सोमवार को कार्रवाई करने की बात कही है।
नगर पालिका अध्यक्ष नहीं उठा रहे फोन
इस मामले में जब नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे को मोबाइल पर फोन किया गया तो उनका फ़ोन नहीं उठा। जिससे उनका इस मामले में कोई पक्ष सामने नहीं आया है। यहां नगर में आम जन के बीच सवाल उठ रहे है कि नगरपालिका के अंदर अवैध निर्माण किसकी शह पर हो रहा है।





















