– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा भागीरथी प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में मल्टीस्टोरी पार्किग की मंजूरी के लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजने को निर्देशित कर दिया। साथ ही नगर में जलभराव और पानी की निकासी की स्थाई समस्या के हल के लिये आपदा विभाग को सर्वे करके इसका समाधान करने के निर्देश भी जारी किये है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक शिव अरोरा निरतंर आपकी सेवा में समर्पित रहेंगे और रुद्रपुर के विकास में कोई कमी नही आने दी जायेगी। उनके द्वारा दी गई सभी जनहित की समस्याओ का समाधान किया जायेगा।
आपको बता दे कि विगत वर्ष रुद्रपुर में आई भीषण आपदा से बाढ़ के पानी ने भयंकर तबाही मचाई थी। जिससे काफी हानि हुई थी ओर लोगो के आशियाने उजड़ गये थे।
विधायक शिव अरोरा ने कहा पार्किग समस्या व जलभराव के स्थायी समाधान के लिये मुख्यमंत्री धामी से देहरादून में मुलाकात कर इन दोनों समस्याओ से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने दोनों ही समस्याओ को गंभीरता से लिया और अपने रुद्रपुर दौरे के दौरान मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने के प्रस्ताव बनाने लिए निर्देशित कर दिया और जल निकासी के स्थाई समाधान के लिये आपदा विभाग को सर्वे करने के लिये कहा है। जिससे इसके लिये पानी निकासी की योजना बना कर काम किया जा सके।
श्री अरोरा ने कहा कि वो क्षेत्र से जुडी सभी जनहित की समस्याओ के समाधान के लिये तत्पर है।





















