
– अज़हर मलिककाशीपुर – अनाज मंडी में अनाज का कारोबार करने के लिए व्यापारी व्यापारी पर लाइसेंस होना अनिवार्य है। लेकिन आज भी मंडी के कुछ व्यापारी बिना लाइसेंस के अपने कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
ऐसा ही मामला काशीपुर से सामने आया जहां बिना लाइसेंस बिना गेट पास बनवाए चोरी छुपे अनाज को उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश लेकर जाया जा रहा था, तभी चेकिंग के दौरान 100 कुंटल अनाज से भरी गाड़ी पकड़ी गई, जिस पर अधिकारियों द्वारा जुर्माना भी लगाया गया है। आपको बता दें मंडी सचिव वर्षा गुप्ता द्वारा रोड चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज भी सड़कों पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी तभी मंडी के गेट चोरी छुपे अनाज की भरी 100 कुंटल की गाड़ी चेकिंग में पकड़ी गई। जिससे पूछताछ से पता चला न तो व्यापारी के मंडी में व्यापार करने का लाइसेंस था और न ही मंडी से अनाज लेकर जाने का गेट पास पूछताछ के बाद लगभग 35000 का जुर्माना लगाया गया है।





















