
– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में किच्छा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के सर पर आम मतदाताओं ने जीत का ताज पहना दिया है। दस साल के बाद यह जीत तिलक राज बेहड़ के लिये काफी अहम् है।
तिलक राज बेहड़ ने अपनी जीत का श्रेय आम जनता को दिया है। उनका कहना है कि वो अपने वादों पर खरा उतरेंगे और जनता की सभी सुख सुविधाओं का ध्यान रखेंगे ,उन्होंने जो भी वादे किये है उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।

तिलक राज बेहड़ की जीत पर उनके समर्थको में काफी जोश है, पालिकाध्यक्ष दर्शन सिंह कोली का कहना है कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओ और आम जन का बहुत बहुत आभार जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ पर विश्वास जताया है। क्षेत्र में विकास के सही कार्य कराये जायेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के सचिव चौधरी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी को क्षेत्र के सभी लोगो का समर्थन और आशीर्वाद मिला है। अब क्षेत्र में रुके विकास कार्यो में तेज़ी आएगी। उन्होंने सभी कांग्रेस जनो और समर्थको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना भेदभाव के सभी लोगो के कार्य किये जाएंगे।





















