– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को भाईचारा एकता मंच नारी सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है। जिसकी तैयारियां ज़ोर शोर से की जा रही है। समारोह में ऐसी नारियो को सम्मानित किया जायेगा जो राज्य और नगर के साथ ही देश का नाम रोशन कर रही है।
भाईचारा एकता मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह विर्क ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार संगठन 100 से अधिक उन महिलाओं का सम्मान करेगा जो समाज में एक अलग पहचान बना कर समाज की सेवा कर रही हैं। इसके अलावा संगठन को सहयोग करने वाले समय-समय पर समाचार पत्रों चैनलों के माध्यम से भाईचारा एकता मंच की आवाज उठाने वाले मीडिया कर्मियों का भी सम्मान इस कार्यक्रम में किया जाएगा।
श्री विर्क ने कहा कि राजनीती स्तर पर महिलाओ के सम्मान की बात की जाती है,लेकिन ऐसी महिलाओ को सम्मान नहीं दिया जाता जो इसकी सही हकदार है। भाईचारा एकता मंच उभे खुद सम्मानित भी करेगा और केंद्र और राज्य सरकारों से उन्हें सम्मानित भी करायेगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।





















