
– इंडिया नज़र ब्यूरोरूद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के तेज़तर्रार जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने नेशनल स्टोन क्रेशर, ग्राम जुड़का, तहसील काशीपुर में अवैध खनन करने 16 करोड़, 29 लाख 13 हजार 520 का भारी जुर्माना लगाया है, जिससे अवैध खनन करने वालो में खलबली बची हुई है।
जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि नेशनल स्टोन क्रेशर, ग्राम जुड़का, तहसील काशीपुर द्वारा संचालित स्टोन क्रेशर से लगती हुई भूमि स्वीकृत रिसाईकिल टैंक/ पिट क्षेत्रान्तर्गत कुल रकवा 5.086 है0 क्षेत्र में 05 मीटर की गहराई में स्वैल फैक्टर 1.6 मानते हुए उक्त भूभाग पर खुदान से निकलने वाले कुल 4 लाख घनमीटर आरबीएम की निकासी 06 माह में किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।
उन्होने बताया कि उक्त स्थल पर अवैध खनन की शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई (खनन विभाग) की संयुक्त टीम द्वारा उक्त भूमि का औचक निरीक्षण कर पैमाईश की गयी। स्थलीय निरीक्षण में अनुज्ञाधारक के द्वारा अनुज्ञा स्थल में स्वीकृत सीमांकित क्षेत्र 5.086 है0 में 05 मीटर की स्वीकृत गहराई के सापेक्ष औसतानुसार 65 मीटर में स्वैल फैक्टर 1.6 मानते हुए कुल 5,92,056 घनमीटर उपखनिज का खनन कार्य किया गया है। जिसमें स्वीकृत अनुज्ञा स्थल में स्वीकृत उपखनिज की मात्रा को कम करने उपरान्त 01,92,056 घनमीटर उपखनिज का अतिरिक्त रूप में अवैध खनन किया गया है, इस प्रकार अनुज्ञाधारक के द्वारा कुल 2,11,576 घनमीटर/4,65,467 घनमीटर का अवैध खनन किया गया है, जोकि उत्तराखण्ड खनिज नियमावली 2021 एवं खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 23 सी का उल्लंघन है।
उन्होने बताया कि अनुज्ञाधारक द्वारा अनुज्ञा स्थल के स्वीकृत सीमांकित क्षेत्र 5.086 में किये गये अवैध खनन एवं अनुज्ञा में दी गयी शर्तों का पालन न करने के कारण अनुज्ञा को निरस्त करने की संस्तुति सहित कुल 2,11,576 घनमीटर/4,65,467 टन अवैध खनन की रॉयल्टी का पांच गुना अर्थात रू0 770 प्रति घनमीटर की दर से रू0 16 करोड़, 29 लाख, 13 हजार, 520 धनराशि का दण्ड लगाया गया है।
जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त नोटिस प्राप्ति के एक सप्ताह के अन्तर्गत जर्माना धनराशि जमा करना करने अथवा अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। यदि जुर्माना धनराशि जमा न करने अथवा पक्ष न रखें जाने की दशा में नियमानुसार एकपक्षीय/अग्रिम कार्यवाही कर दी जायेगी।
मुरलीवाला स्टोन इण्डस्ट्रीज काशीपुर पर भी हुआ जुर्माना
जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने काशीपुर के मुरलीवाला स्टोन इण्डस्ट्रीज, ग्राम महादेवनगर, ढकियाकला पर अवैध खनन करने पर रू0 99 लाख, 60 हजार, 720 का जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुरलीवाला स्टोन इण्डस्ट्रीज द्वारा संचालित स्टोन क्रेशर से लगती हुई भूमि स्वीकृत रिसाईकिल टैंक/ पिट क्षेत्रान्तर्गत कुल रकवा 4.280 है0 क्षेत्र में 04 मीटर की गहराई में स्वैल फैक्टर 1.6 मानते हुए उक्त भूभाग पर खुदान से निकलने वाले कुल 2,73,920 घनमीटर आरबीएम की निकासी 06 माह में किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।
उन्होने बताया कि उक्त स्थल पर अवैध खनन की शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई (खनन विभाग) की संयुक्त टीम द्वारा उक्त भूमि का औचक निरीक्षण कर पैमाईश की गयी। स्थलीय निरीक्षण में अनुज्ञाधारक के द्वारा अनुज्ञा स्थल में स्वीकृत सीमांकित क्षेत्र 4.280 है0 में औसतानुसार 77 मीटर में स्वैल फैक्टर 1.6 मानते हुए कुल 21,560 घनमीटर/47,432 टन उपखनिज का अवैध खनन किया गया है, जो कि उत्तराखण्ड खनिज नियमावली 2021 एवं खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 23 सी का उल्लंघन है। इस प्रकार कुल 21,560 घनमीटर/47,432 टन अवैध खनन की रॉयल्टी का तीन गुना अर्थात रू0 308 प्रति घनमीटर की दर से रू0 99 लाख, 60 हजार, 720 धनराशि का दण्ड लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर उपरोक्त धनराशि जमा करने अथवा अपना पक्ष रखने को कहा गया है,यदि जुर्माना धनराशि जमा न करने अथवा पक्ष न रखें जाने की दशा में नियमानुसार एकपक्षीय/अग्रिम कार्यवाही कर दी जायेगी।





















