– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – कल उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है,ऐसे में चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दल जहाँ शराब वितरण से लेकर दूसरे हथकंडे अपनाते है ,वही अपने विपक्षियों की कमी को उजागर करने और उनकी कमियों को एक्सपोज़ करने के लिए गीतों का सहारा ले रहे है।
ऐसा ही एक ऑडियो इन दिनों किच्छा विधानसभा क्षेत्र में तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसकी आवाज़ हूबहू बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के का …बा गीत से काफी मिलती जुलती है। इसे किच्छा के का…बा के नाम से बनाया गया है। लोग इसे सुन का लुत्फ उठा रहे है। आप भी सुनिए इस वायरल गीत को ….





















