– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – भाजपा के मंडल महामंत्री समेत दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा को छोड़ो कांग्रेस में आस्था जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में लगातार मची भगदड़ से कांग्रेसी प्रत्याशी की स्थिति और मजबूत होती जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने सभी का स्वागत व अभिनंदन कर चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया।
भाजपा प्रत्याशी को उस समय और झटका लग गया जब मंडल महामंत्री भूपेंद्र नेगी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नीरज बजाज, मंडल उपाध्यक्ष हर्ष गंगवार जिला मंत्री (भाजयुमो)विकास गंगवार बूथ अध्यक्ष संजय कश्यप विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी जतिन गंगवार मंडल उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा विजय यादव मंडल मंत्री ओबीसी मोर्चा राजेंद्र कश्यप ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी तिलक बेहड़ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को चुनाव लड़ाने तथा कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए संकल्प लिया।
कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ ने सभी माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज ,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा आदि थे।





















