- – भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना
– इंडिया नज़र ब्यूरोरूद्रपुर – भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में धुंआधार प्रचार कर वोट की अपील की। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उन्हें अपना समर्थन दिया और उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
जनसंपर्क के दौरान शिव अरोरा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। जिस वजह से इस देश को काफी नुकसान हुआ है। तुष्टिकरण की राजनीति ने देश को पीछे धकेला है। राहुल गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह कहते हैं। उन्हें यह नहीं मालूम की प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छा शक्ति की वजह से ही आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।

शिव अरोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुस्लिम तुष्टिकरण की जननी है। आजादी के बाद नेहरू से आज राहुल गांधी तक यह पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति को समर्पित रही है। आजादी के बाद घरेलू ही नहीं, विदेशी नीति भी तुष्टिकरण से तय होती थी। सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि जिन मुसलमानों के नाम पर कांग्रेस ने देश में तुष्टिकरण की नीति का आगाज किया उन मुसलमानों की माली हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती चली गई। आजादी के बाद देश में जिस मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति का उदय हुआ वह आगे चलकर वटवृक्ष बन गया।
भारत दुनिया का इकलौता देश बना जहां बहुसंख्यको के हितों की कीमत पर अल्पसंख्यकों को वरीयता दी गई। घरेलू नीतियों के साथ-साथ भारत की विदेश नीति पर भी कांग्रेसी तुष्टिकरण की काली छाया पड़ती रही।
श्री अरोरा ने कहा मुसलमानों का समर्थन पाने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने क्या कुछ नहीं किया यह जनता अच्छी तरह जानती है। तुष्टिकरण की ही राजनीति का नतीजा है कि 1960 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भारत के हितों का बलि देकर पाकिस्तान के साथ सिंधु नदी जल समझौता किया। दुनिया में इस तरह का एकांगी समझौता कहीं नहीं मिलेगा।
श्री अरोरा ने कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास की बात छोड़कर मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए मुसलमानों के सशत्तिफकरण की बजाय तुष्टिकरण का कांग्रेसी फार्मूला अपना लिया। इसका नतीजा यह हुआ कि एक ओर मुसलमानों का पिछड़ापन बढ़ा तो दूसरी ओर कट्टरपंथ को बढ़ावा मिलने लगा। तुष्टिकरण की यह नीति आज शहर शहर और गांव गांव तक पहुंच चुकी है। आज ऐसी तुष्टिकरण की नीति को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने कदम बढ़ाये हैं। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना जरूरी है।
श्री अरोरा ने कहा कहा कि विधानसभा का यह चुनाव न सिर्फ उत्तराखण्ड में डबल इंजन की सरकार बनाकर इस राज्य को उन्नति के शिखर पर ले जायेगा बल्कि प्रधानमंत्री को हाथों को मजबूत बनाकर देश को एक ताकत देने का भी काम करेगा। उन्होंने प्रदेश और देश की सुरक्षा और और विकास के लिए आगामी 14 फरवरी को कमल का फूल माला वटन दबाने की अपील की ।





















