
– अज़हर मलिकबाजपुर – दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सुविधा देने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई है। जहां बाजपुर के बरहैनी निवासी बुजुर्ग महिला ने पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मत का प्रयोग किया। पोस्टल बैलट मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
बता दें कि बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान स्थल पर होने वाली परेशानियों को संज्ञान में रखकर इस बार विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घरों से पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पोलिंग पार्टी बाजपुर के ग्राम बरहैनी में पहुची।
जहां 92 वर्षीय माधुवी देवी ने पोस्टल बैलट से अपना वोट देकर अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान माधवी देवी ने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए अपने मत का प्रयोग किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जो व्यवस्था शुरू की गई है वह बेहद ही अच्छी है। वही सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ कुमार विमल ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जो व्यवस्था शुरू की गई है। इससे मतदान स्थल पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। मतदान में गोपनीयता बनाई रखी गई।





















