
– अज़हर मलिक
काशीपुर – आचार संहिता के अनुपालन को लेकर प्रशासन का अनोखा कारनामा सामने आया है, यहां प्रशासन ने शहर से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर बैनर पोस्टर और फ्लेक्स को हटाने की कार्यवाही तो की। लेकिन सिर्फ एक ही पार्टी की चुनाव सामग्री हटाई गई, जबकि अन्य राजनीतिक पार्टियों की सामग्री न हटाने के बाद से राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है, जिसको लेकर आप के चुनाव कैंपेनिंग कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता कर प्रशासन की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा।
आचार संहिता लगने के बाद पहली बार हरकत में आये प्रशासन की कार्यशैली सवालों में घिर गयी है, प्रशासन द्वारा कार्यवाही के नाम पर महज आम आदमी पार्टी के पोस्टर और बैनर शहर से हटाये गये, जबकि भाजपा और कांग्रेस के बैनर और पोस्टरों से शहर अभी भी पुरी तरह से पटा हुआ है।
वहीं प्रशासन की इस एकतरफा कार्यवाही पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आप के चुनाव कैंपेनिंग कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि उनके चुनाव प्रचार की सामग्री ही शहर से हटाई गई है, जबकि शहर में भाजपा और कांग्रेस के भी चुनाव प्रचार सामग्री लगी हुई है, जो प्रशासन के लोगों को नहीं दिखाई दे रही है, उन्होंने कहा कि यदि कार्यवाही करनी है तो प्रशासन निष्पक्ष रूप से करे, न कि सत्ता के दबाव में रहकर प्रशासन काम करे।





















