किच्छा – कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा चुनाव में नामांकन कराने वाले कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु ने पार्टी नेतृत्व द्वारा एवं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के मनाने पर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया तथा पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का ऐलान कर दिया।
कांग्रेस पार्टी से बागी होकर विधानसभा चुनाव में नामांकन करा कर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले हरीश पनेरु ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पार्टी पार्टी नेतृत्व तथा किच्छा विधानसभा से कांग्रेसी प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ द्वारा मनाये जाने पर नामांकन पत्र वापस ले लेते हुए पार्टी प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ को चुनाव लड़ाने के अभियान में जुट गए हैं।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरीश बने हुए कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है अपनी बात रखने का सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को अधिकार है, परंतु पार्टी नेतृत्व के कहने पर उन्होंने अपना नाम गणपत वापस लिया है तथा पार्टी में पूरी आस्था रखते हुए पार्टी प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ को चुनाव लड़ा कर विजयश्री दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस मौके पर हरीश पनेरु के साथ पार्टी प्रत्याशी तिलक राज बेहड़,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पुष्कर राज जैन, डॉ गणेश उपाध्यय,संजीव कुमार सिँह, राजेश प्रताप सिँह,अरुण तनेज,बंटी पपनेजा, देवेंद्र विर्क, संतोष ठाकुर ,निर्मल सिँह हँसपाल,इम्तियाज मलिक,पप्पू पांडे आदि लोग मौजूद थे।
कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने अपने चुनावी जनसंपर्क किया
किच्छा – कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरान आवास विकास कॉलोनी में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवास विकास की बदहाल सड़कें बिजली एवं पानी आदि की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाएगा।

किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने तमाम वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ आवास विकास कॉलोनी में घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लेते हुए 14 फरवरी को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मैं आवास विकास कॉलोनी के लोगों की परेशानी को समस्याओं को अच्छी तरह समझता हूं। क्षेत्र का विधायक आवास विकास में रहने के बावजूद अपने आवास के सामने की सड़क पूरी कॉलोनी की सड़कें बिजली एवं पानी की समस्या का निराकरण नहीं करा पाया वह क्षेत्र का क्या विकास करेगा।
पार्टी प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने कहा कि आवास विकास कॉलोनी की सड़कों, बिजली पानी राशन कार्ड विधवा एवं वृद्धा पेंशन, तथा विकलांग पेंशन आदि समस्याएं उनकी प्राथमिकता में शामिल है। पार्टी प्रत्याशी ने स्पष्ट और कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है तथा क्षेत्र का विकास एवं क्षेत्र को विकास के सारे सोपान पार कर आना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
जनसंपर्क के दौरान तिलकराज बेहड़ के साथ पुष्कर जैन राजेश प्रताप सिंह, भूपेंद्र चौधरी,
अरुण तनेजा, मेजर सिँह, गिरीश चिटकारा,अशोक बावा,विजय यादव,नितिन फुटेला, मनोज गाँधी, ओम प्रकाश दुआ ,भूपेंद्र कुमार बंटी पपनेजा,जितेंदर संधू,अशोक सिड़ाना आदि मौजूद थे।





















