
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – ”शहीद सैनिकों और सैनिक परिवारों का भाजपा की सरकार ने खुले तौर पर अपमान किया है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि ग्राम गोरीकला के युवा शहीद सैनिक देव सिंह के परिवार को सम्मान और सहायता देने के नाम पर आज तक भाजपा सरकार गुमराह करती चली आ रही है। सैनिकों, सैनिक परिवारों तथा अवकाश प्राप्त सैनिकों के मान सम्मान को बरकरार रखने के लिए कांग्रेस को वोट दें।”
यह विचार किच्छा विधानसभा से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने अपने सैनिक बाहुल्य क्षेत्र शांतिपुरी नंबर दो ढकानी, सत्संग कॉलोनी आदि क्षेत्रों में तूफानी दौरा करते हुए मतदाताओं के बीच व्यक्त किये।
कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने कहा कि आज प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है जनविरोधी सैनिक सम्मान विरोधी, युवा विरोधी, किसान, व्यापारी विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का समय है। उन्होंने क्षेत्र की देव तुल्य जनता से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वे यह लड़ाई सभी के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे जिसे जनता जनार्दन के आशीर्वाद से जीता जा सकता है।
कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए युवाओं के रोजगार के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में 14 फरवरी को मतदान कर उत्तराखंड एवं जनता की खुशहाली व विकास के रास्ते को प्रशस्त करें।
उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि इसी विधानसभा के गौरी कला के युवा शहीद देव बहादुर थापा की शहादत के बाद भाजपा के कई मंत्रियों व भाजपा के विधायक ने उनके अंतिम संस्कार के समय शहीद सैनिक परिवार के लिए लंबी चौड़ी घोषणाएं की थी, जिन्हें पाने के लिए शहीद परिवार के लोग आज भी दर-दर भटक रहे हैं। तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों, सैनिक परिवारों एवं शहीद सैनिकों का सम्मान किया है तथा उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है सभी के सम्मान के लिए आज कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना बेहद जरूरी है।
जनसंपर्क के दौरान राजभर के साथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा,हेमंत पाठक, बिशन सिंह कोरंगा, सुनील मिश्रा, नारायण कोरंगा ,जीवन सिंह, कवि दत्त पांडे ,लक्ष्मण सिंह ,सुंदर सिंह ,भोपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।





















